ड्रग अलर्ट में खुलासा: हिमाचल में तैयार 93 दवाओं समेत देशभर में 330 के सैंपल फेल, आपने भी तो नहीं किया सेवन?
प्रदेश में तैयार 93 दवाओं समेत देशभर की 330 दवाइयों के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। बाजार से स्टॉक वापस मंगाया जाएगा। विभाग स्वयं भी इन दवाओं के सैंपलों की जांच करेगा।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में तैयार 93 दवाओं समेत देशभर की 330 दवाइयों के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। सोलन की 73, सिरमौर की 18 एवं ऊना की दो कंपनियों की दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में बुखार, एसिडिटी, दर्द, खांसी, सूखी खांसी, पेट के कीड़े, खून की कमी, एलर्जी, संक्रमण, त्वचा के संक्रमण, बीपी, झाइयां, सूजन, मलेरिया व थायरॉइड की दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। राज्य प्रयोगशाला और सीडीएसओ की ओर से जारी ड्रग अलर्ट में यह खुलासा हुआ है।
ये दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतरीं
पांवटा साहिब की लैबोरेट, बद्दी एस्पो, कालाअंब के होरिजन, सोलन की एजोट लाइफ साइंस, बरोटीवाला की फार्मारूट, सिरमौर की ब्रिट लाइफ साइंस, बद्दी की एलवेट फार्मा, सारा बायोटेक, लोदी माजरा की सेट क्योर, बद्दी के नेपचून, गोनासिस, अल्ट्रा ड्रग की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। वीएडीएसपी ऊना की स्विश गारनर, सुबाथू की कोनिस, कालाअंब की माइक्रो ऑर्गेनिक, झाड़माजरी की वीएडीपीएस, मानपुरा की शिवा बायोटेक, काठा की यूनिस्पीड, बद्दी के एफी पेरेटल, झाड़माजरी की वीएडीएसपी, बरोटीवाला की सेमसन, कालाअंब की केसपेन, बरोटीवाला की एक्टोनोवा, कालाअंब की एनएमजी, दवनी की मेक्लायड, कुंजाहल की टी एंड जी की दवा मानकों पर खरी नहीं उतरी।
इनके सैंपल भी फेल
बद्दी के थाना की एलेक्सा कंपनी के गैस्ट्रिक की दवा के दो, पांवटा साहिब की कोपमेड, कालाअंब की गोसिस, बद्दी की एलेक्सा, कालाअंब की साईबोसिस व एथेंस लाइफ साइंस, सुबाथू के जीएम लैब के सैंपल फेल हुए हैं। कालाअंब के सटार फिलटेशन, नालागढ़ के लोगोस फार्मा, किशनपुरा की नेक्सपर, बद्दी स्विश इंडिया, पांवटा की मेडिजिया कंपनी, सिरमौर के गोनापिट, दवनी के हिंदुस्तान, झाड़माजरी की ट्राक के खुजली के सैंपल, मार्क लेबोरेट के आयरन, पांवटा की लैबोरेट कंपनी के संक्रमण, नालागढ़ के मायाश कंपनी के एसिड, कनटिल फार्म का एलर्जी का सैंपल सही नहीं आया। कालाअंब की प्रीमस फार्मास्युटिक व प्रोटेक कंपनी के संक्रमण क दवा के सैंपल फेल हुए हैं। बद्दी की मार्क लैब, पांवटा की सोनविट, बद्दी की मार्क लैब, नेथन फार्मा, वी लैब, कालाअंब की प्रोटेक के सैंपल खरे नहीं उतरे।
कालाअंब व बीबीएन की इन कंपनियों की दवाओं के सैंपल फेल
झाड़माजरी की वीएसएसडीपी, नालागढ़ की श्रीनिवास, बद्दी हिगस हेल्थ केयर समेत बद्दी की मार्क लैब के दो सैंपल फेल हुए हैं। कालाअंब की गोसिस, कालूझिंडा की पार्क, बद्दी हिरओम, प्रीत रेमीडीज, मेडीपोल, जेनिफा फोरमुलेशन के दो सैंपल, बद्दी की एलेक्सा, लोगोस फार्म, 3 किन्स फार्मा, स्पास फार्मा, नवकार, पिनाकल, एलवी लाइफ साइस, नवकार, डेक्सिन, अल्ट्रा ड्रग, क्लेविस, हिल्लर लैब के पांच सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। बद्दी की बीआरडी, क्योरटेक, ऊना की स्विश गारनियर, कलिंगा, प्रोसपेरी ड्रग, बायोजेनेटिक ड्रग, नेक्सपर, कालाअंब के एथेस लाइफ साइंस, अल्ट्रा ड्रग व कान्हा बायोजेनिटक ड्रग के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे।
विभाग दवा कंपनियों को जारी करेगा नोटिस, वापस मंगवाया जाएगा स्टॉक
प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने कहा कि जिन दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं। उनके खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाजार से स्टॉक वापस मंगाया जाएगा। विभाग स्वयं भी इन दवाओं के सैंपलों की जांच करेगा।