Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Box Office Collection Day 15: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Movie india net and Worldwide Earning

रामायण बॉक्स ऑफिस: 15वें दिन तोड़ा रॉकी भाई की 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड, 1600 करोड़ क्लब से सिर्फ इतनी दूर

Fri, 20 Nov 2026 08:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Nov 2026 08:11 AM IST
सार

  • Ramayana Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रामायण' की आंधी में कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं।
  • गुरुवार को 15वें दिन इस फिल्म ने 'केजीएफ चैप्टर 2' का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया।
  • वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह 1600 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। जानिए टोटल कमाई कितनी हुई है?

विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 15: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Movie india net and Worldwide Earning
रामायण बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। यह 05 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में सजी थी। देश और विदेश दोनों जगह यह छप्परफाड़ कमाई करते हुए रिकॉर्ड बना रही है। यश की अदाकारी वाली इस फिल्म ने कई चर्चित ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटाने के बाद 'केजीएफ 2' को भी पटखनी दे डाली है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर यह कहां जा पहुंची है?

विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Box Office Collection Day 15: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Movie india net and Worldwide Earning
रामायण - फोटो : साभार@imdb

15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
फिल्म 'रामायण' के कलेक्शन में अब गिरावट देखी जा रही है। बावजूद इसके यह दोहरी संख्या में न सिर्फ कलेक्शन कर रही है, बल्कि कीर्तिमान भी स्थापित कर रही है। कल गुरुवार को 15वें दिन इस फिल्म ने 19.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले बुधवार को इसकी कमाई 23.20 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म 'रामायण' का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 863.80 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 15: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Movie india net and Worldwide Earning
रामायण - फोटो : साभार@imdb

भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली चौथी फिल्म

  • भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की सूची में 'रामायण' चौथे पायदान पर आ पहुंची है। कमाई का सिलसिला जारी है।
  • अगर, इस फिल्म को दर्शकों से इसी तरह प्यार मिलता रहा तो संभव है कि यह शीर्ष तीन फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
  • कल 15वें दिन इस फिल्म ने 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 859.70 करोड़ रुपये है। 
  • 'रामायण' से आगे अब सिर्फ 'पुष्पा 2' (1,234 करोड़), 'धुरंधर 2' (1,149 करोड़) और 'बाहुबली 2' (1,030 करोड़) हैं।
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 15: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Movie india net and Worldwide Earning
रामायण में रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta

वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में कहा?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी कमाल ही कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 15 दिनों में इसने दुनियाभर में 1,547.15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है। वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में यह पांचवें स्थान पर है। 

Ramayana Box Office Collection Day 15: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Movie india net and Worldwide Earning
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana

वीकएंड में 'पुष्पा 2' पर करेगी वार?
दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने के बाद अब 'रामायण' की नजर 'पुष्पा 2' के 1,742 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। अगर रणबीर कपूर की यह फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेती है, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। फिलहाल इस लिस्ट में 'दंगल', 'धुरंधर 2', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' इससे आगे हैं। इसका अगला शिकार पुष्पा 2 है, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,742.10 करोड़ रुपये है।

  • फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को करीब दो हजार करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रोल में हैं।
  • यश ने रावण का रोल किया है। देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड में इस फिल्म की कमाई में कितना इजाफा होता है और क्या नए रिकॉर्ड बनते हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed