Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Day-2 Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत पहली पारी में 159/1, न्यूजीलैंड से अब भी 209 रन पीछे

Fri, 20 Nov 2026 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Nov 2026 11:11 AM IST
खास बातें

IND vs NZ 1st Test Day-2 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हुई। भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
India vs New Zealand 1st Test Day 2 Highlights Commentary Live Updates in Hindi Wellington Full Scorecard Live
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:06 AM, 20-Nov-2026

दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 159 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 16 रन और केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 29 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अब 209 रन पीछे है।

भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह शतक से चूक गए। यशस्वी ने 89 गेंद पर 16 चौके की मदद से 85 रन की तेज पारी खेली। यशस्वी ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। यशस्वी ने पहले विकेट के लिए राहुल के साथ 130 रन जोड़े। इसके बाद राहुल ने भी टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी को मैट हेनरी ने विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया।

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी
इससे पहले दूसरे दिन मेजबान टीम की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हो गई थी। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 243 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 125 रन जोड़े और बाकी के पांच विकेट गंवा किए। हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारी खेली। एक वक्त न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

निकोल्स ने खेली 175 रन की नाबाद पारी
हेनरी निकोल्स ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उन्होंने 335 गेंदों पर 175 रन बनाए। उनकी पारी में 21 चौके शामिल रहे। निकोल्स ने पहले दिन अपना शतक पूरा किया था और दूसरे दिन भी अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। ग्लेन फिलिप्स ने 216 गेंदों पर 118 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे। दोनों के बीच 394 गेंदों में 216 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स दूसरे दिन आकाश दीप की गेंद पर बोल्ड हुए।

फिलिप्स का विकेट आज भारत का मिला पहला विकेट रहा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ (14) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर आकाश दीप ने काइल जेमीसन को 11 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। बुमराह ने मैट हेनरी (1) को पवेलियन भेजकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। जबकि अंशुल कंबोज ने जैकब डफी (4) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी।

बुमराह ने झटके चार विकेट, आकाश दीप को तीन सफलता
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 ओवर में 92 रन देकर चार विकेट लिए। आकाश दीप ने 23 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज को दो सफलताएं मिलीं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। पहले दिन टॉम लाथम खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, डेवोन कॉनवे चार रन, रचिन रवींद्र 15 रन, डेरिल मिचेल एक रन और टॉम ब्लंडेल पांच रन बनाकर आउट हुए थे।
10:38 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: राहुल का अर्धशतक

केएल राहुल ने 99 गेंद में टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। भारत ने एक विकेट गंवाकर 140 से ज्यादा रन बना लिए हैं। राहुल के साथ देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 89 गेंद में 16 चौके की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें मैट हेनरी ने विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया था। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 220+ रन पीछे है।
विज्ञापन
10:13 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को 28वें ओवर में 130 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मैट हेनरी ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। यशस्वी शतक से चूक गए। उन्होंने 89 गेंद में 16 चौके की मदद से 85 रन की तूफानी पारी खेली। फिलहाल केएल राहुल 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
09:55 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत 100 रन के पार

भारत ने 25 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 116 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 76 रन और केएल राहुल 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत चार के ऊपर की रन गति से रन बना रहा है।
09:42 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: यशस्वी का अर्धशतक

भारत ने 23 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 97 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 66 गेंद में चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल यशस्वी 58 रन और केएल राहुल 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत फिलहाल 4 के ऊपर के रन रेट से रन बना रहा है। टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड से 271 रन पीछे है।
09:28 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: यशस्वी अर्धशतक के करीब

भारत ने अपनी पहली पारी में 20 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 43 रन और केएल राहुल 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 289 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने बिना विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 14 रन और यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
08:13 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: चायकाल

भारत ने दूसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 16 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल पांच रन और यशस्वी जायसवाल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अब भी न्यूजीलैंड से 352 रन पीछे है। टीम इंडिया के दोनों ही ओपनर्स को छह गेंद के अंदर एक-एक जीवनदान मिला। 

राहुल को किस तरह जीवनदान मिला?
राहुल को अंपायर के गलत फैसले और न्यूजीलैंड के रिव्यू लेने में देरी के कारण जीवनदान मिला। भारतीय पारी के सातवें ओवर (चौथी गेंद पर) में मैट हेनरी की गेंद पर राहुल के खिलाफ जोरदार एल्बीडब्ल्यू अपील हुई थी। गेंद उनके पैड पर लगी थी और दो आवाजें सुनाई दी थीं। हेनरी काफी आश्वस्त थे, लेकिन कप्तान टॉम लाथम ने रिव्यू लेने में आखिरी सेकंड तक इंतजार किया। उन्हें लगा कि एक आवाज बल्ले की है। जब उन्होंने रिव्यू लिया, तब तक समय समाप्त हो चुका था। बाद में बॉल ट्रैकर में दिखा कि गेंद पहले आगे के पैड पर और फिर पीछे के पैड पर लगी थी। इससे न्यूजीलैंड के कप्तान समेत सभी खिलाड़ी डीआरएस को लेकर भ्रम में थे और समय से डीआरएस नहीं ले सके। बॉल ट्रैकर में गेंद स्टंप्स पर लग रही थी और अगर रिव्यू लिया गया होता तो राहुल आउट होते। यानी न्यूजीलैंड के पास रिव्यू लेने का मौका था, लेकिन देरी के कारण राहुल बच गए। तब राहुल पांच रन बना सके थे।

यशस्वी को कैसे मिला जीवनदान?
इसके बाद आठवें ओवर में (तीसरी गेंद पर) काइल जेमीसन की गेंद पर यशस्वी जायसवाल को जीवनदान मिला। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर जायसवाल ने चौका लगाने के इरादे से ड्राइव किया, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गली में खड़े ग्लेन फिलिप्स के पास पहुंची। फिलिप्स के पास आसान कैच पकड़ने का मौका था, लेकिन गेंद उनकी अंगुलियों से लगकर चार रन के लिए बाउंड्री पार चली गई। जेमीसन इस मौके को गंवाने से काफी निराश दिखे।

न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट
इससे पहले दूसरे दिन मेजबान टीम की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड ने पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बनाए थे। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 125 रन जोड़े और बाकी के पांच विकेट गंवा किए। हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारी खेली। एक वक्त न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
07:41 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। इन दोनों से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद है। मैट हेनरी का पहला ओवर मेडन रहा।
07:27 AM, 20-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड ने पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बनाए थे। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 125 रन जोड़े और बाकी के पांच विकेट गंवा किए। हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारी खेली। एक वक्त न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

निकोल्स ने खेली 175 रन की नाबाद पारी
हेनरी निकोल्स ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उन्होंने 335 गेंदों पर 175 रन बनाए। उनकी पारी में 21 चौके शामिल रहे। निकोल्स ने पहले दिन अपना शतक पूरा किया था और दूसरे दिन भी अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। ग्लेन फिलिप्स ने 216 गेंदों पर 118 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे। दोनों के बीच 394 गेंदों में 216 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स दूसरे दिन आकाश दीप की गेंद पर बोल्ड हुए।

फिलिप्स का विकेट आज भारत का मिला पहला विकेट रहा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ (14) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर आकाश दीप ने काइल जेमीसन को 11 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। बुमराह ने मैट हेनरी (1) को पवेलियन भेजकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। जबकि अंशुल कंबोज ने जैकब डफी (4) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी।

बुमराह ने झटके चार विकेट, आकाश दीप को तीन सफलता
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 ओवर में 92 रन देकर चार विकेट लिए। आकाश दीप ने 23 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज को दो सफलताएं मिलीं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।
 

 

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed