{"_id":"69ecb39ac58fba0aa20c644b","slug":"hpbose-hp-board-12th-result-2026-evaluation-of-class-12-answer-sheets-completed-results-by-the-30th-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE HP Board 12th Result 2026: जमा दो कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा, 30 तक परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE HP Board 12th Result 2026: जमा दो कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा, 30 तक परिणाम
Sun, 26 Apr 2026 06:00 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित हो सकता है। बोर्ड ने तैयारी कर ली है और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो (12वीं) कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों से अवार्ड लिस्टें बोर्ड मुख्यालय पहुंचने लगी हैं। बोर्ड ने 30 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। बोर्ड प्रबंधन ने इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सभी मूल्यांकन केंद्रों से अवार्ड लिस्टें समय पर जुटाई जा रही हैं, ताकि परिणाम को तय समय सीमा के भीतर घोषित किया जा सके। विद्यार्थियों और अभिभावकों की नजरें अब रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया है। अब शिक्षा बोर्ड परिणाम को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी प्रक्रियाओं को सावधानीपूर्वक कर रहा है, ताकि विद्यार्थियों को समय पर और सही परिणाम मिल सके। प्रयास रहेगा कि 12वीं कक्षा के परिणाम को 30 अप्रैल तक घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
41 केंद्रों पर हुआ है मूल्यांकन कार्य
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेश भर में करीब 41 केंद्र स्थापित किए थे। जहां पर 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। इस दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए करीब 5000 शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। वहीं शिक्षा बोर्ड के पास 10वीं कक्षा में 93,564 और 12वीं की 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे।
विज्ञापन