फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal News a Ugandan woman was caught in Dharamshala living without a valid visa

Himachal News: धर्मशाला में चीनी नागरिक के बाद पकड़ी युगांडा की महिला, बिना वैध वीजा रह रही थी

Sun, 15 Feb 2026 10:30 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Feb 2026 10:30 AM IST
सार

कुछ दिनों पहले हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चीनी नागरिक पकड़ा गया था इसी बीच एक और युगांडा की महिला को पुलिस ने पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News a Ugandan woman was caught in Dharamshala living without a valid visa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बिना वैध वीजा के ठहरे विदेशी नागरिकों पर पुलिस की सख्ती जारी है। हाल ही में एक चीनी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद अब शनिवार को युगांडा की महिला को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार महिला बिना वैध वीजा के क्षेत्र में रह रही थी।
विज्ञापन


गश्त के दौरान थाना मैक्लोडगंज की टीम ने योंगलिंग स्कूल के पास सीढ़ियों पर बैठी एक विदेशी महिला से पूछताछ की। दस्तावेज जांच में सामने आया कि उसका वीजा 31 दिसंबर को समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह भारत में ठहरी हुई थी। महिला ने पुलिस को पासपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक यात्रा अनुमति की फोटो प्रति मोबाइल में दिखाई।
विज्ञापन


मूल पासपोर्ट के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह युगांडा दूतावास दिल्ली में है। ऑनलाइन दस्तावेजों और पूछताछ के आधार पर उसके अधिक अवधि तक ठहरने का खुलासा हुआ। सूत्रों के अनुसार महिला क्षेत्र के एक निजी भवन में रह रही थी। पुलिस ने भवन मालिक से विदेशी नागरिक के सी-फॉर्म सहित संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मैक्लोडगंज में ही बिना वैध वीजा और दस्तावेजों के एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था, जो 19 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि युगांडा की शमीम नाटूकुंडा के खिलाफ आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 की धारा 23 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed