फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   China is building a railway line near LAC in Tibet

'ड्रैगन' का सीमा पर नया खेल: तिब्बत में एलएसी के पास रेल लाइन बना रहा चीन, भारत के लिए मुसीबत

Mon, 13 Oct 2025 06:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 13 Oct 2025 06:17 AM IST
सार

तिब्बती विशेषज्ञों का कहना है कि यह रेल मार्ग चीन की सैन्य आवाजाही और रसद क्षमता को काफी बढ़ा देगा। इस रेल लाइन के पांच साल में पूरी होने की उम्मीद है। यह बीजिंग के 5,000 किलोमीटर लंबे पठारी रेल नेटवर्क के विस्तार का हिस्सा है।

विज्ञापन
China is building a railway line near LAC in Tibet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

चीन ने तिब्बत से ल्हासा को जोड़ने वाली रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नई रेल लाइन का निर्माण शुरू कर दिया है। यह रेल लाइन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के बेहद नजदीक से गुजरेगी। इस परियोजना ने भारत के लिए नई सैन्य और सुरक्षा चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

विज्ञापन


तिब्बती विशेषज्ञों का कहना है कि यह रेल मार्ग चीन की सैन्य आवाजाही और रसद क्षमता को काफी बढ़ा देगा। इस रेल लाइन के पांच साल में पूरी होने की उम्मीद है। यह बीजिंग के 5,000 किलोमीटर लंबे पठारी रेल नेटवर्क के विस्तार का हिस्सा है। यह क्षेत्र खास तौर पर संवेदनशील है, क्योंकि अक्साई चिन में सीमा को लेकर भारत-चीन के बीच विवाद है।
विज्ञापन


तिब्बत पॉलिसी इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता त्सेवांग दोरजे ने कहा, चीन सीमा के पास रेल और हाईवे निर्माण को हाल के सुरक्षा घटनाक्रमों से जोड़कर देख रहा है। अरुणाचल प्रदेश की दिशा में जहां चीन जल संसाधनों को नियंत्रण में लेना चाहता है। अब लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के पास नई रेल लाइन बना रहा है। दोरजे के मुताबिक, नागचू से नगारी के बीच बनने वाला हाईवे भी चीन की सैन्य गतिशीलता को बढ़ाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमालय के समानांतर रेल लाइन
तिब्बती लेखक व कार्यकर्ता तेनजिन त्सुंदे ने कहा, यह चीन की सबसे महत्वाकांक्षी और उकसाने वाली परियोजनाओं में से एक है। यह रेल शिगात्से से होकर कैलाश पर्वत और नगारी के पास से गुजरेगी। कुछ हिस्से लद्दाख के देमचोक क्षेत्र से महज 20–30 किलोमीटर दूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed