{"_id":"675c2993a9cdf7a4f505d532","slug":"deputy-cm-mukesh-agnihotri-said-jairam-should-play-the-role-of-positive-and-constructive-opposition-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukesh Agnihotri: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- सकारात्मक और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukesh Agnihotri: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- सकारात्मक और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं जयराम
Fri, 13 Dec 2024 06:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 13 Dec 2024 06:03 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिन्हें जनता ने खारिज किया है, वह इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्हें जनता ने खारिज किया है, वह इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। ऊना में एससी आयोग के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को जनता ने सत्ता से बाहर किया। अच्छा होता कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए इतने सेल जरूर बनाते कि उन्हें सही सूचना मिल सके।
विज्ञापन
पूर्व सीएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर सरकार में कोई एक बार एमएलए भी रह जाए तो भी उसे अंदर की बात पता होती है। झूठ बोला गया होता तो अवश्य इस्तीफा देते। एचआरटीसी के कर्मचारियों को साढ़े 67 करोड़ वेतन और पेंशन के लिए दिए हैं। वेतन और पेंशन से संबंधित कोई भी केस नहीं है। उन्होंने पूर्व सीएम को सलाह दी है कि वह तीन साल आराम से बैठें और सकारात्मक और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं। जय राम ठाकुर ने हर तरफ से प्रयास करके देख लिए, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हुए। झूठ बोलने से सत्ता नहीं मिलती है और न ही ऑपरेशन लोट्स करने से और न ही सीपीएस हटाने से।
विज्ञापन