फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri inaugurated the museum and wall of honor at Old Bus Adda Shimla

Himachal News: वाल ऑफ ऑनर के माध्यम से जान सकेंगे HRTC का सफर, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया का शुभारंभ

Tue, 01 Oct 2024 07:56 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 01 Oct 2024 07:56 PM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित निगम मुख्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ ऑनर का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri inaugurated the museum and wall of honor at Old Bus Adda Shimla
निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ ऑनर का लोकार्पण करते डिप्टी सीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित निगम मुख्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ ऑनर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वाल ऑफ ऑनर के माध्यम से लोग यहां पर हिमाचल पथ परिवहन निगम का सफर जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग-अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है।

विज्ञापन




उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक हैं और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती हैं। हमारे बसों के ड्राइवर अनुभवी हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम की ओर से 12 अक्तूबर को होटल पीटरहॉफ में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के बेड़े में इस समय लगभग 3000 हजार बसें हैं। प्रदेश में रेलवे एवं हवाई यात्रा कम होने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का सफर महत्वपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन


एचआरटीसी को सामाजिक सरोकार की दृष्टि से देखें
अग्निहोत्री ने कहा कि निगम को व्यापारिक नजरिये से नहीं देख सकते, बल्कि सामाजिक सरोकार की दृष्टि से देखने की आवश्यकता है। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश के 70 लाख लोगों की लाइफलाइन है। रात्रि सेवाओं का असली राजा तो एचआरटीसी ही है। कहा कि प्रदेश में इस समय 94 प्रतिशत रूट घाटे में चल रहे हैं, परंतु जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए घाटे के बावजूद निगम की बसें प्रदेश के लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन 50 लाख की सब्सिडी दे रही एचआरटीसी
हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रत्येक दिन रियायती सफर पर लगभग 50 लाख रुपये की सब्सिडी दे रहा है। निगम के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 8 महीने से समय पर सैलरी एवं पेंशन देने के प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के कर्मचारियों की मेहनत से आय में भी इजाफा देखने को मिला है।



सरकार जल्द खरीदेगी 300 नई बसें
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार बसों को डिज़ाइन करवाया जाएगा। सरकार जल्द ही 300 नई बसों की खरीद करने जा रही है, जिसके लिए टेंडर हो चुका है। इसके साथ-साथ वोल्वो बसों का सारा फ्लीट भी बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस समय निगम के बड़े में 24 वोल्वो बसें हैं। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर सहित निगम के उच्च अधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed