फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber Fraud bilaspur investment in gaming platform Aerocoin first gave profit and then scam

Cyber Fraud: गेमिंग प्लेटफॉर्म एयरोकॉइन में निवेश के नाम पर लाखों ठगे, पहले दिया मुनाफा और फिर कर दिया कांड

Fri, 24 Jan 2025 07:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 Jan 2025 07:31 PM IST
सार

बिलासपुर के एक व्यक्ति से गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े एयरोकॉइन में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी हुई है। व्यक्ति ने मामले की शिकायत भराड़ी थाना में दी है।

विज्ञापन
Cyber Fraud bilaspur investment in gaming platform Aerocoin first gave profit and then scam
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी के बाद विदेशों में चल रही गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े एयरोकॉइन में निवेश के नाम पर प्रदेश के कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए बिलासपुर के एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत भराड़ी थाना में दी है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पंजाब के एक व्यक्ति ने उसके अलावा भराड़ी, बड़सर, सरकाघाट, शिमला आदि क्षेत्रों के लोगों को जोड़कर निवेश के नाम रक लाखों रुपये एयरोकॉइन में लगवाए। शुरू में कुछ मुनाफा दिया। जब निवेश बढ़ गया तो उसने प्लेटफॉर्म के क्रैश होने का बहाना लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में नरेश कुमार निवासी झंझवाणी डाकघर लैहरी सरेल तहसील घुमारवीं ने बताया कि साल 2022 में वह जीरकपुर में इंद्रजीत अरोड़ा नाम के व्यक्ति से मिला। उसने एयरोकॉइन के बारे में बताया। एयरोकॉइन एक ऐसे गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ था, जो विदेशों में भी चल रही थी। नामी गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े होने के चलते एयरोकॉइन पर भरोसा हो गया। उसने करीब ढाई लाख रुपये लगा दिए। इसके बाद इंद्रजीत भराड़ी भी आया। क्षेत्र के अन्य कई लोगों का भी इसमें निवेश करवाया।

विज्ञापन

इंद्रजीत ने बड़सर, सरकाघाट, शिमला आदि क्षेत्रों के लोगों से भी लाखों रुपये का निवेश कराया था। शुरू में कुछ मुनाफा बांटा गया। लेकिन बाद में अचानक एयरोकॉइन को बंद कर दिया। वह इंद्रजीत से मिले। इंद्रजीत ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म क्रैश हो गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ल्ड क्लास गेमिंग प्लेटफार्म से जुड़ा यह एयरोकॉइन क्रैश नहीं हो सकता है। यह लोगों का पैसा लूटने के लिए बंद किया गया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed