फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   counting of votes in gujarat and himachal tomorrow

गुजरात और हिमाचल में वोटों की गिनती कल

Wed, 19 Dec 2012 11:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 19 Dec 2012 11:57 AM IST
विज्ञापन
counting of votes in gujarat and himachal tomorrow

गुजरात और हिमाचल विधान सभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को होगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। विधान सभा चुनाव के लिए गुजरात में दो चरणों में और हिमाचल में एक चरण में वोट डाले गए थे। गुजरात में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और नवगठित गुजरात परिवर्तन पार्टी के बीच है।

विज्ञापन


वहीं, वोटिंग से पहले विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल ने प्रत्याशियों की धड़कनें तेज कर दी है। हिमाचल में कांग्रेस, भाजपा, हिलोपा, माकपा के प्रत्याशी अब समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर आए फीडबैक को खंगालने में जुटे हैं।
विज्ञापन


एग्जिट पोल में पार्टी को जितनी भी सीटें मिली हों, सभी प्रत्याशी सरकार बनने से ज्यादा अपनी सीट के मंथन पर हैं। प्रत्याशी इस पर काम कर रहे हैं, एग्जिट पोल से मिली सीटों में से उनकी सीट को शामिल किया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी जीत के आंकड़े की गणना के लिए प्रचार में गली मुहल्लों तक सक्रिय रहे हर कार्यकर्ता से बात की जा रही है। कहां कितने वोट पड़े, कितने वोट यहां से पिछले चुनावों में पड़े थे, इसके आधार पर रिकार्ड को खंगालने का काम चल रहा है।


कुछ चैनलों के एग्जिट पोल ने हिमाचल में कांग्रेस को 40 तो कुछ ने कांग्रेस को 34 सीटें दी हैं। वहीं भाजपा को 31 और 23 सीटें दी है। प्रत्याशी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि एग्जिट पोल ने उनकी सीट को जीती हुई सीटों में रखा है या फिर हारी हुई। इसको लेकर पार्टियों से लेकर आजाद प्रत्याशियों ने अपने स्तर पर आकलन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed