फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress High Command appoints 12 observers in himachal deployed under the organization creation campaign

Himachal Congress: कांग्रेस हाईकमान ने की 12 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, संगठन सृजन अभियान के तहत तैनाती

Mon, 10 Nov 2025 09:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 09:52 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में 12 एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये सभी पर्यवेक्षक हर जिले की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Congress High Command appoints 12 observers in himachal deployed under the organization creation campaign
कांग्रेस के झंडे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों से पहले संगठन सृजन अभियान के तहत 12 एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन पर्यवेक्षकों का मुख्य कार्य जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा। ये सभी पर्यवेक्षक हर जिले की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इसकी सूचना जारी की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों में पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता शामिल किए गए हैं, जो संगठन की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण कर आवश्यक सुझाव देंगे। इनमें विकार शक्ति सिंह गोहिल, रसूल वाणी, राजेश ठाकुर, कुलदीप इंदौरा, सुखदेव भगत, संजना जाटव, जितेंद्र बघेल, बीपी सिंह, गीता भुक्कल, हीना कावरे, सुखदेव पंसे और ज्योति रौतेला शामिल हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में कांग्रेस संगठन भंग है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा जहां जल्द की जाएगी, वहीं पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed