{"_id":"00d1b491a32521f80adcef435ec6d71f","slug":"college-girl-kidnapped-took-hotal-overnight-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर कॉलेज छात्रा को ले गए होटल, रात भर रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर कॉलेज छात्रा को ले गए होटल, रात भर रेप
अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 12 Sep 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गैंगरेप के दरिंदों को सजा पर जहां पूरे देश की निगाहें हैं, वहीं हिमाचल में भी दुराचार के मामले थम नहीं रहे हैं। सोलन में एक कॉलेज छात्रा को अगवा कर उससे दुराचार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
वारदात मंगलवार शाम की है। आरोप है कि छात्रा को बेहोश कर गाड़ी में एक होटल ले जाया गया, जहां उससे रेप किया गया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। इसमें कालेज के कुछ छात्रों को भी शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रेप का आरोपी फरार है। पीड़ित छात्रा नाबालिग बताई जा रही है।
मंगलवार को सोलन में एक कॉलेज छात्रा को कुछ युवक जबरन गाड़ी में बैठाकर और नशीली दवा सुंघाने के बाद ब्रुअरी स्थित एक होटल में ले गए। यहां 35 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान रामपुर निवासी हरीश उर्फ हैरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। कई मामलों में उसकी तलाश है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कॉलेज के ही कुछ छात्रों ने हैरी को युवती से मिलवाया था।
फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने बताया कि पुलिस ने टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
पिता को फोन पर दी सूचना
पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी लड़की सोलन के एक कालेज में पढ़ती है। सोलन में वह एक पीजी में रह रही है।
10 सितंबर शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच कॉलेज के पास से ही उनकी लड़की को साजिश के तहत अगवा कर लिया गया। शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच पीजी मालिक ने उन्हें फोन पर छात्रा के न आने की सूचना दी।
शाम करीब नौ से दस बजे के बीच एक लड़के ने उन्हें फोन पर नाबालिग को भगाने और शादी रचाने की बात कही। इस पर वह सोलन पहुंच गए। 11 सितंबर को सुबह लड़की को आरोपियों ने सोलन में छोड़ दिया। किसी तरह पीजी में पहुंचकर लड़की ने अपने पिता को आपबीती सुनाई।
किसी और के नाम पर बुक था कमरा
जिस होटल में रेप हुआ है उसमें कमरे की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। किसी अन्य के नाम पर कमरा बुक किया गया। होटल के सूत्रों के अनुसार शाम करीब चार बजे युवती को लेकर मुख्य आरोपी पहुंचा। उस वक्त लड़की ठीक हालत में थी।