फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   college girl kidnapped took hotal, overnight raped

अगवा कर कॉलेज छात्रा को ले गए होटल, रात भर रेप

Thu, 12 Sep 2013 01:35 AM IST
अमर उजाला, सोलन
अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 12 Sep 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
college girl kidnapped took hotal, overnight raped

दिल्ली में गैंगरेप के दरिंदों को सजा पर जहां पूरे देश की निगाहें हैं, वहीं हिमाचल में भी दुराचार के मामले थम नहीं रहे हैं। सोलन में एक कॉलेज छात्रा को अगवा कर उससे दुराचार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


वारदात मंगलवार शाम की है। आरोप है कि छात्रा को बेहोश कर गाड़ी में एक होटल ले जाया गया, जहां उससे रेप किया गया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। इसमें कालेज के कुछ छात्रों को भी शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रेप का आरोपी फरार है। पीड़ित छात्रा नाबालिग बताई जा रही है।

मंगलवार को सोलन में एक कॉलेज छात्रा को कुछ युवक जबरन गाड़ी में बैठाकर और नशीली दवा सुंघाने के बाद ब्रुअरी स्थित एक होटल में ले गए। यहां 35 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान रामपुर निवासी हरीश उर्फ हैरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। कई मामलों में उसकी तलाश है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कॉलेज के ही कुछ छात्रों ने हैरी को युवती से मिलवाया था।

फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने बताया कि पुलिस ने टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

पिता को फोन पर दी सूचना
पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी लड़की सोलन के एक कालेज में पढ़ती है। सोलन में वह एक पीजी में रह रही है।

10 सितंबर शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच कॉलेज के पास से ही उनकी लड़की को साजिश के तहत अगवा कर लिया गया। शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच पीजी मालिक ने उन्हें फोन पर छात्रा के न आने की सूचना दी।

शाम करीब नौ से दस बजे के बीच एक लड़के ने उन्हें फोन पर नाबालिग को भगाने और शादी रचाने की बात कही। इस पर वह सोलन पहुंच गए। 11 सितंबर को सुबह लड़की को आरोपियों ने  सोलन में छोड़ दिया। किसी तरह पीजी में पहुंचकर लड़की ने अपने पिता को आपबीती सुनाई।


किसी और के नाम पर बुक था कमरा
जिस होटल में रेप हुआ है उसमें कमरे की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। किसी अन्य के नाम पर कमरा बुक किया गया। होटल के सूत्रों के अनुसार शाम करीब चार बजे युवती को लेकर मुख्य आरोपी पहुंचा। उस वक्त लड़की ठीक हालत में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed