फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said the government will bear the entire cost of higher education of the children of the state

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

Tue, 21 Oct 2025 05:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Oct 2025 05:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों का 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरा होने के बाद भी सरकार इनकी उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी। 

विज्ञापन
CM Sukhu said the government will bear the entire cost of higher education of the children of the state
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू परिवार संग दिवाली मनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम के बच्चों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरा होने के बाद भी सरकार इन बच्चों की उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी। इसके अलावा भविष्य में इन बच्चों को और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उनकी फीस के साथ-साथ हाॅस्टल व वस्त्रों का खर्च सरकार वहन करेगी। उन्हें 4 हजार रुपये हर माह भत्ते के रूप में भी प्रदान किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है कि अपने माता-पिता को खोने वाले ये बच्चे आत्मनिर्भर बन सकें और आत्मसम्मान के साथ जीवन व्यतीत करें। सुक्खू ने कहा कि आश्रम की बालिकाओं को देश भ्रमण का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है। सुक्खू ने शिमला के नजदीक बालिका आश्रम का दौरा कर आश्रम की बालिकाओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। बालिकाओं को मिठाई और उपहार भी वितरित किए। इसके बाद उन्होंने अपने सरकारी निवास ओक ओवर शिमला में दिवाली मनाई।

विज्ञापन

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों कर शिक्षा और देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत 27 वर्ष की आयु पूरा होने तक इन बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य सभी खर्चों को एक अभिभावक के रूप में सरकार पूरा कर रही है। इन बच्चों के विवाह के लिए राज्य सरकार ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है। इसके अलावा, जिनके पास अपनी जमीन है, लेकिन मकान नहीं है। उन्हें भी तीन लाख रुपये की मदद देने का प्रावधान किया गया है। आश्रम की बालिकाओं ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्यमंत्री ने बाद में मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन भी गए। वहां महिलाओं को मिठाइयां व उपहार बांटे। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक पंकज ललित और उपायुक्त अनुपम कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed