फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said that BJP spread rumors that there is no money to pay salaries

CM Sukhu: 'वेतन देने के लिए पैसा न होने की भाजपा ने उड़ाईं अफवाहें, प्रदेश की वित्तीय स्थिति बिल्कुल ठीक'

Sat, 12 Oct 2024 12:15 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 12 Oct 2024 12:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता कर विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास वेतन देने को पैसा नहीं होने की भाजपा ने अफवाहें उड़ाई हैं। 

विज्ञापन
CM Sukhu said that BJP spread rumors that there is no money to pay salaries
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास वेतन देने को पैसा नहीं होने की भाजपा ने अफवाहें उड़ाई हैं। प्रदेश की वित्तीय स्थिति बिल्कुल ठीक है। कोषागार ओवरड्राफ्ट नहीं हुआ है। वित्तीय अनुशासन बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने नेता विपक्ष से पूछा कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने 5000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां क्यों बांटीं। पांच रुपये का वैट क्यों कम किया। बिजली और पानी मुफ्त करने के साथ धड़ाधड़ संस्थान क्यों खोले। कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों की बिजली और पानी सब्सिडी बंद नहीं की है। धनाड्य लोग इसके लिए पात्र नहीं हैं। जो पात्र नहीं हैं, उन्हें मुफ्त की रेवड़ियां नहीं दी जाएंगी। बड़े-बड़े होटलों को मुफ्त में पानी देना गलत है। जयराम ठाकुर परेशान होकर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बिलासपुर दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया, लगता है जयराम ठाकुर उनसे कोई झूठ नहीं बुलवा सके। राज्य सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ के पदाधिकारियों के खिलाफ लाए गए प्रिवलेज मोशन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसे वापस लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री धर्माणी से बात करुंगा। कर्मचारियों को व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए। हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। संघ को भी संबंधित मंत्री से बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम और नड्डा से झूठ बुलवाते हैं जयराम: सुक्खू ने कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर झूठ बुलवाया है। हरियाणा चुनाव के दौरान हिमाचल की वित्तीय स्थिति को लेकर गलत बातें की गईं।  पीएम को आरोप लगाने से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और वित्त मंत्री से पूछना चाहिए था कि क्या हिमाचल का कोष ओवरड्राफ्ट है या नहीं।

प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान सलाहकार नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed