फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said public movement will be launched against Chitta strict law will be brought in two months

Himachal News: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- चिट्टा के खिलाफ चलेगा जनआंदोलन, दो माह में लाएंगे सख्त कानून

Thu, 02 Oct 2025 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 02 Oct 2025 09:47 PM IST
सार

वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रिज मैदान पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ सरकार एक-दो महीने के भीतर सख्त कानून ला रही है। 

विज्ञापन
CM Sukhu said public movement will be launched against Chitta strict law will be brought in two months
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ हिमाचल में आंदोलन चलेगा। इसमें सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाएगा। प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ सरकार एक-दो महीने के भीतर सख्त कानून ला रही है। जो लोग चिट्टे की तस्करी में संलिप्त होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही जो सरकारी कर्मचारी भी इस कारोबार में पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ भी सरकार कठोर कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि इस अभियान में वह सरकार का सहयोग करें।

विज्ञापन
Trending Videos

सीएम सुक्खू ने यह बात वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रिज मैदान पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। सुक्खू ने कहा कि चिट्टा के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। भाजपा सरकार के समय सख्त कदम उठाए जाते तो इसे नियंत्रित किया सकता था। पुलिस विभाग नए कानून के तहत सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। सुक्खू ने वीरवार दोपहर को ओकओवर में भी डीजीपी अशोक तिवारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने डीजीपी को प्रदेश में नशे की स्थिति पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डीजीपी को यातयात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूरे प्रदेश में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। वह सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं। सुक्खू ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का रास्ता बताया। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया में स्वीकारा। हमें महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था।
विज्ञापन

सीएम ने प्रशासनिक सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई
हिमाचल प्रदेश में राज्य सचिवालय और विभागों में जिम्मेदार अधिकारियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के करने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। संजय गुप्ता को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार देने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह इस संबंध में निर्देश जारी कर सकते हैं। नए मुख्य सचिव की उपस्थिति में मुख्यमंत्री प्रशासनिक सचिवों के साथ भी मंत्रणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed