फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu Pangi Visit said Government will give interest subsidy for setting up solar projects on private land

CM Sukhu Pangi Visit: सीएम सुक्खू बोले- निजी भूमि पर सौर परियोजनाएं लगाने के लिए ब्याज अनुदान देगी सरकार

Mon, 14 Apr 2025 06:15 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Apr 2025 06:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्थानीय लोगों को निजी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में 250 किलोवाट से एक मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने के लिए क्षेत्रवासियों को पांच प्रतिशत ब्याज उपदान देगी।
 

विज्ञापन
CM Sukhu Pangi Visit said Government will give interest subsidy for setting up solar projects on private land
पांगी में मुख्यमंत्री सुक्खू स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी के किलाड़ पहुंचने पर पारम्परिक परिधान पहने स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा अपने मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धरवास और लुंज में बनने वाले महिला मण्डल भवन के लिए 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने लंुज में बन रहे एक अन्य महिला मण्डल भवन के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए तीन महिला मण्डलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को निजी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में 250 किलोवाट से एक मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने के लिए क्षेत्रवासियों को पांच प्रतिशत ब्याज उपदान देगी। अन्य क्षेत्रों में 250 किलोवाट से लेकर एक मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए चार प्रतिशत जबकि एक मेगावाट से अधिक के संयंत्रों पर तीन प्रतिशत ब्याज उपदान देने का प्रावधान किया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को किलाड़ में रात्रि विश्राम करेंगे और मंगलवार को राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, कृषि उपज विपणन समिति चम्बा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरजीत भरमौरी और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed