फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of 33 developmental projects worth Rs 216 crore in Mandi

Himachal : सीएम सुक्खू ने मंडी में किए 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

Fri, 15 Aug 2025 05:34 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Aug 2025 05:34 PM IST
सार

शुक्रवार को मंडी जिले के सरकाघाट, सराज, द्रंग, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

विज्ञापन
CM Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of 33 developmental projects worth Rs 216 crore in Mandi
मुख्यमंत्री सुक्खू विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को मंडी जिले के सरकाघाट, सराज, द्रंग, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने बलद्वाड़ा, भदरोटा और गोपालपुर खंड के कुछ क्षेत्र के लिए 54.91 करोड़ रुपये की बहु-ग्रामीण पाइप पेयजल योजना, सरकाघाट तहसील के रोपा ठाठर में 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा में 1.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, नघेला रेडू कनेड़ सड़क की 4.93 करोड़ रुपये की लागत के मेटलिंग और टारिंग, नई मोड़, बरोट बडाहीं, बल्ह, मेहरा, अपर लुधियाना अपर बरोट में 5.70 करोड़ रुपये से निर्मित सड़क, नबाही से ठंडा पानी संपर्क मार्ग पर 1.33 करोड़ रुपये की लागत से पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत गोपालपुर में नगला मंदिर के थाना नाला पर नगला थाना रोड़ पर 1.96 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, बलद्वाड़ा तहसील में 14.90 करोड़ रुपये से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन, तहसील सरकाघाट में 12 लाख रुपये से निर्मित पटवार मण्डल भवन मोहि, तहसील बलद्वाड़ा में 12 लाख रुपये के पटवार सर्कल भवन कलथर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) सरकाघाट में 94 लाख रुपये से निर्मित स्कूल भवन, 31 लाख रुपये से निर्मित पंचायत घर रिस्सा, 28 लाख रुपये से निर्मित पंचायत घर गुहमू, 31 लाख रुपये से निर्मित पंचायत घर अपर बरोट (पौंटा), 32 करोड़ रुपये से निर्मित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल सरकाघाट, 11 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक केंद्र समसोह, उपमंडल बालीचौकी में 14 लाख रुपये से निर्मित अपना पुस्तकालय, तहसील औट बाजार में 1.15 करोड़ रुपये से निर्मित जिला बचत समिति की दुकानें, मरही में 11.06 करोड़ रुपये से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, धर्मपुर संधोल मार्ग पर कोठी पट्टन में ब्यास नदी 22.82 करोड़ रुपये की लागत से फुटपाथ सहित डबल लेन पुल, कंडापतन में सुन खड्ड पर 4.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल और पुराना धर्मपुर बाजार तक सुन खड्ड पर 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बोस्ंट्रग स्टील ट्रस पैदल पुल का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग उपमंडल बलद्वाड़ा के अंतर्गत 3.60 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना प्लासी बदाहिन, नवानी कटोह अलसोगी (प्रथम और द्वितीय चरण) जमनौं तरंडोल, बहनू के सुधार कार्यों, ग्राम पंचायत चौड़ी के बटल की आल में सोन खड्ड पर 16.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्षा जल संचयन संरचना, जल शक्ति उपमंडल बलद्वाड़ा के अंतर्गत जलापूर्ति योजनाओं में 8.83 करोड़ रुपये की लागत से सतत वितरण प्रणाली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौक में 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली विज्ञान प्रयोगशाला, 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेश, 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र चुक्कू पांवटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंदेश में 1.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नए खण्ड भवन, 1.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत घर मसेरन, मोहिन में 12.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय आईटीआई और 6.07 करोड़ रुपये की लागत से चांदपुर से धगवानी सड़क वाया छाभर कवाह दलेहरा सड़क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed