फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister Sukhu gave the gift of projects worth Rs 31 crore to Nalagarh assembly constituency

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को दी 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Sun, 15 Dec 2024 06:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Dec 2024 06:40 PM IST
सार

रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने 31 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।

विज्ञापन
Chief Minister Sukhu gave the gift of projects worth Rs 31 crore to Nalagarh assembly constituency
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रिबन काटते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने मित्तियां, बेहली, खल्लर व आसपास के क्षेत्रों के लिए 7.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने नालागढ़ के लिए 5.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सात टयूबवेल तथा नालागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में 4.82 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल स्कीमों की उन्नयन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू ने 5.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कोटला कलां पुल, 4.44 करोड़ रुपये की लागत से रेतार खड्ड पुल और 3.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भटौली खड्ड पुल सहित तीन पुलों की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यहां विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे राज्य में समान विकास को प्राथमिकता दे रही है तथा जनता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दान की गई दो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दानियों के उदार योगदान के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा इस नेक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने इन परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का नालागढ़ के लोगों के प्रति विशेष स्नेह है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, विधायक राम कुमार, संजय अवस्थी तथा विनोद सुल्तानपुरी सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed