{"_id":"6925dfe2d9d8dbde1401bffc","slug":"zahida-is-fastest-in-sprint-race-kirti-is-fastest-in-200-meter-race-chamba-news-c-88-1-cmb1003-167524-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फर्राटा दौड़ में जाहिदा, 200 मीटर रेस में कीर्ति सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फर्राटा दौड़ में जाहिदा, 200 मीटर रेस में कीर्ति सबसे तेज
Tue, 25 Nov 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी।संवाद
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला युवा खेल अधिकारी कार्यालय के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय गर्ल्स स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में जाहिदा ने प्रथम, उषा ने द्वितीय और कनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में कीर्ति ने पहला, उषा ने दूसरा और दिवांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मीट में लगभग 88 बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान शॉटपुट में कीर्ति ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय और यशस्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में मन्नत ने प्रथम और मुस्कान ने दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा की टीम विजेता और महर्षि दयानंद मठ चंबा की टीम उप विजेता रही।
रस्साकशी में भी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा विजेता और किड्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शौकत अली बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता रही छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।