{"_id":"6aa97f54c07a31267503370d","slug":"there-will-no-longer-be-a-shortage-of-teachers-in-government-schools-chamba-news-c-88-1-cmb1003-196749-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरकारी स्कूलों में अब नहीं रहेगी शिक्षकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरकारी स्कूलों में अब नहीं रहेगी शिक्षकों की कमी
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होने वाली है। चंबा को करीब 80 टीजीटी आर्ट्स शिक्षक मिलने जा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में कमीशन के बाद अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी पूरी हो चुकी है। अब शिक्षा विभाग की ओर से तैनाती आदेश जारी किए जाने हैं। नए शिक्षकों की तैनाती से लंबे समय से रिक्त पद भरेंगे और दूरदराज के स्कूलों में विद्यार्थियों को नियमित विषयवार पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। टीजीटी आर्ट्स के पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती देने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। अब काउंसलिंग पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से तैनाती आदेश जारी किए जाने हैं। आदेश जारी होने के बाद चयनित शिक्षक संबंधित स्कूलों में सेवाएं देना शुरू करेंगे। विभाग ने भी ऐसे स्कूलों की तलाश शुरू कर दी है, जहां लंबे समय से पद खाली हैं। गौरतलब है कि चंबा के कई सरकारी स्कूलों में लंबे समय से विषयवार शिक्षकों के पद खाली होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। खासकर दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। नए टीजीटी आर्ट्स शिक्षकों की तैनाती से इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मनोहर लाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जल्द निदेशालय की ओर से इसके बारे में आदेश जारी किए जाएंगे। करीब 80 अध्यापक मिलने की उम्मीद है। इससे स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मनोहर लाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जल्द निदेशालय की ओर से इसके बारे में आदेश जारी किए जाएंगे। करीब 80 अध्यापक मिलने की उम्मीद है। इससे स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन