फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pilgrims from Doda set off for Manimahesh from Chamba Chogan.

Chamba News: डोडा के श्रद्धालु चंबा चौगान से मणिमहेश रवाना

Wed, 16 Sep 2026 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims from Doda set off for Manimahesh from Chamba Chogan.
चंबा चौगान से पारंपरिक वाद्यं यंत्रों की धुनों के बीच म​णिमहेश के लिए रवाना होता डोडा से आया श्
चंबा। मणिमहेश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के डोडा से आया 50 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को चंबा के चौगान से मणिमहेश यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारों और शिव के भजनों के साथ यात्रा शुरू की। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में रत्न चंद, देवी प्रसाद, बबलू, राकेश और प्यार सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से मणिमहेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे। भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था है और इसी आस्था के चलते वे कठिन पैदल यात्रा कर मणिमहेश डल झील तक पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं का मुख्य उद्देश्य शाही स्नान के पावन अवसर पर मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी लगाना है। चौगान से रवाना होते समय माहौल भक्तिमय हो गया। शाही स्नान के दिन डल झील में स्नान कर वे अपनी मनोकामना और धार्मिक आस्था को पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed