फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth of Chamba lost their interest in employment in private sector

Chamba News: निजी क्षेत्र में रोजगार से भंग हुआ चंबा के युवाओं का मोह

Sun, 03 Sep 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth of Chamba lost their interest in employment in private sector
चंबा। जिला चंबा के बेरोजगार युवाओं का निजी कंपनियों में नौकरी करने से रुझान घटता जा रहा है। चंबा में पिछले छह माह में 488 युवाओं को रोजगार मिला है, जबकि कंपनियों ने 1860 पद भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू करवाए थे। साक्षात्कार के लिए 1000 युवा पहुंचे थे। वहीं, रोजगार कार्यालय ने भी बीते छह महीने में आठ कैंपस इंटरव्यू और एक जॉब फेयर का आयोजन किया। इसमें भी 1058 युवाओं ने ही भाग लिया।
विज्ञापन

जिला चंबा में रोजगार कार्यालय की ओर से समय-समय पर परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है, जिससे बेरोजगार युवा निजी सेक्टर में नौकरी हासिल कर सकें और अपनी आजीविका चला सकें। जिला मुख्यालय सहित रोजगार उप कार्यालय, तीसा, सुंडला, चुवाड़ी और भरमौर में भी परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाता रहा है, मगर अब बेरोजगार युवाओं की भागीदारी इसमें कम होने लगी है। प्रदेश में नई सरकार आने पर अब हर माह रोजगार मेलों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। ऐसे में जब बेरोजगार युवा ही परिसर साक्षात्कार और जॉब फेयर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा नहीं लेंगे तो विभागीय आयोजन सफल नहीं हो पाएगा। कुल मिलाकर अधिक पद होने के बावजूद कम युवाओं की भागीदारी विभागीय अफसरों के लिए भी चिंतनीय है।
विज्ञापन

--
जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि समय-समय पर विभाग की ओर से कैंपस इंटरव्यू और जॉब फेयर के जरिये बेरोजगारों को निजी सेक्टर में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं। बताया कि पिछले छह माह में 488 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed