फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The garbage kept smoldering... the Municipal Council's system went up in smoke.

Chamba News: कूड़ा सुलगता रहा...नगर परिषद की व्यवस्था धुआं-धुआं

Sun, 13 Sep 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 13 Sep 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
The garbage kept smoldering... the Municipal Council's system went up in smoke.
शनिदेव मंदिर के समीप नाले में कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। संवाद
दो माह में एक ही जगह तीन-चार बार आग, मणिमहेश यात्रियों के भंडारे तक पहुंचा जहरीला धुआं
विज्ञापन

न कूड़ा हटाया, न रोक लगी; बार-बार आग के बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुगला स्थित शनिदेव मंदिर के समीप नाले में कूड़े का ढेर रविवार को फिर सुलग उठा। आग से उठे धुएं ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। मंदिर परिसर में मणिमहेश यात्रियों के लिए भंडारा लगा है।
ऐसे में भंडारे के पास कूड़ा जलने से श्रद्धालुओं को धुएं के बीच भोजन करना पड़ा। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
एक ही जगह, बार-बार आग और हर बार वही कहानी। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले करीब दो माह में यहां तीन-चार बार कूड़े में आग लग चुकी है। इसके बावजूद नगर परिषद ने नाले में जमा कूड़े को स्थायी तौर पर हटाने और दोबारा कूड़ा डालने पर रोक लगाने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए। बार-बार आग की घटनाओं के बावजूद समस्या जस की तस रहने से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, शम्मी कुमार, राकेश कुमार, राज कुमार और संजय कुमार ने कहा कि नाले में कूड़ा जमा होने की समस्या पुरानी है। आग लगने पर धुआं पूरे क्षेत्र में फैलता है, लेकिन इसके बाद भी स्थायी समाधान नहीं किया जाता। उन्होंने नगर परिषद से कूड़ा हटाने के साथ मौके पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। आग लगाने वालों की तफ्तीश की जाएगी। ठेकेदार को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed