फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC's business gets a boost from the Manimahesh Yatra; 8 buses running daily.

Chamba News: मणिमहेश यात्रा से एचआरटीसी का कारोबार चढ़ा, रोज दौड़ रहीं 8 बसें

Sun, 13 Sep 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 13 Sep 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
HRTC's business gets a boost from the Manimahesh Yatra; 8 buses running daily.
चंबा के म​णिमहेश डल झाील के पास लगेी श्रद्धालूओं की भीड़।संवाद
श्रद्धालुओं से खचाखच भरकर रवाना हो रहीं चंबा डिपो की बसें, बाहरी डिपो की सात बसें भी सेवा में
विज्ञापन

यात्रियों की मांग बढ़ते ही निगम बढ़ा रहा बसों की संख्या, यात्रा बनी अतिरिक्त आय का जरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मणिमहेश यात्रा के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो के कारोबार में भी तेजी आई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए डिपो से रोजाना करीब आठ बसें मणिमहेश यात्रा के लिए भेजी जा रही हैं। बसें श्रद्धालुओं से खचाखच भरकर रवाना हो रही हैं, जिससे निगम की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।
यात्रा के दौरान चंबा डिपो के अलावा बाहरी डिपो की करीब सात बसें भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चंबा पहुंची हैं। इनमें सुंदरनगर, पठानकोट और पालमपुर डिपो की बसें शामिल हैं। इन बसों को यात्रा के दौरान यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह करीब आठ बजे मणिमहेश के लिए बसें रवाना हो रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सफर कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर निगम की ओर से मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे श्रद्धालुओं को परिवहन सुविधा मिलने के साथ निगम को भी अतिरिक्त आय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान बसों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए निगम व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। जरूरत के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाने का भी प्रबंध किया जा रहा है।

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मणिमहेश यात्रियों की मांग के अनुसार हर दिन बसें भेजी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed