फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth falls into drain after bike slips, dies due to handle entering stomach

Chamba News: बाइक फिसलने से नाली में गिरा युवक, पेट में हैंडल घुसने से मौत

Wed, 27 Sep 2023 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Sep 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Youth falls into drain after bike slips, dies due to handle entering stomach
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंबा। जिले में दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय शोहेब पुत्र इम्तियाज मोहम्मद निवासी मोहल्ला पक्काटाला अपने काम के सिलसिले में मंगलवार रात सरोल गए थे।

काम निपटाने के बाद रात अमूमन 10:30 बजे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अचानक घोल्टी के पास बाइक स्किड होने के कारण युवक बाइक समेत नाली में जा गिरे। हादसे में बाइक का हैंडल युवक के पेट में घुस गया। इससे पेट की आंतड़ियों में चोट आई। उनके मुंह से खून बहना शुरू हो गया।
विज्ञापन


बाइक गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि टांडा मेडिकल कॉलेज जाने के बजाय परिजन युवक को पठानकोट के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर युवक का ऑपरेशन आरंभ किया गया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि, साहो मार्ग पर हुई बाइक दुर्घटना के घायल को अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मंगलवार रात मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया।


उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि बीती मंगलवार रात को हादसे में युवक गंभीर घायल हुआ था। उसे परिजन पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए थे। वहां युवक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed