फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth caught with 2.55 grams of chitta in Hardaspura, Seeing the police team, the young man tried to escape, filed a case in the police station, investigation started

हरदासपुरा में 2.55 ग्राम चिट्टे के साथ धरा युवक

Sun, 25 Jul 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Youth caught with 2.55 grams of chitta in Hardaspura, Seeing the police team, the young man tried to escape, filed a case in the police station, investigation started
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनि मंदिर हरदासपुरा के पास पुलिस ने एक युवक को 2.55 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस चौकी चंबा शहर की टीम शनिवार शाम को जब हरदासपुरा में गश्त कर रही थी तो शनि मंदिर के पास उनकी नजर एक युवक पर पड़ी। जो पुलिस को देखते ही वहां से भागने की कोशिश करने लगा। जिससे पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ा और उसकी तलाशी ली। तलाशी करने पर युवक से पुलिस को 2.55 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने जब युवक से उसकी पहचान पूछी तो उसने रमन कुमार उर्फ अंकु निवासी गांव बंदाह डाकघर धनेटी भूरियां तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा बताया। पुलिस ने चिट्टे को जब्त करने के साथ युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed