फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Recruitment for 18 Medical Laboratory Technician posts

Chamba News: मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन के 18 पदों पर भर्ती

Thu, 24 Sep 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 24 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for 18 Medical Laboratory Technician posts
10 अक्तूबर तक रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवाना अनिवार्य
विज्ञापन

विभाग बैकलॉग के पद भरेगा, निर्धारित बैच के अभ्यर्थियों के नाम होंगे प्रायोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-दो के बैकलॉग के 18 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने पात्र अभ्यर्थियों के लिए सूचना जारी की है। निर्धारित बैच के अनुसार अभ्यर्थियों के नाम रोजगार कार्यालयों के माध्यम से विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे।
कुल 18 पदों में सामान्य वर्ग के नौ पदों के लिए दिसंबर 2012 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे। सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एक पद के लिए दिसंबर 2015, स्वतंत्रता सेनानी वार्ड के एक पद के लिए दिसंबर 2025, अनुसूचित जाति के पांच पदों के लिए दिसंबर 2021 और अनुसूचित जनजाति के दो पदों के लिए दिसंबर 2022 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से 10 अक्तूबर तक संबंधित रोजगार कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवाने का आग्रह किया है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय में अपने नाम की पुष्टि भी कर लें। निर्धारित तिथि तक नाम दर्ज न करवाने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी। पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रायोजन प्रक्रिया निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों के अनुसार पूरी की जाएगी। जितेंद्र वर्मा ने बताया कि भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed