{"_id":"602c00e08ebc3ee9562eaa34","slug":"young-man-died-in-tanda-chamba-news-sml3612200152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरे युवक की टांडा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरे युवक की टांडा में मौत
विज्ञापन
चंबा। पेड़ से चारा काटते समय गिर कर घायल हुए युवक ने टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। अब टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को टपून निवासी रिशु कुमार पुत्र पुन्नू राम निवासी खज्जियार जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। पेड़ से चारा काटते समय वह अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया।
घायलावस्था में रिशु कुमार को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पेड़ से गिरे युवक की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।