फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   You will not get a cylinder if the five-year-old gas pipe is not replaced.

Chamba News: पांच साल पुरानी गैस पाइप नहीं बदला तो नहीं मिलेगा सिलिंडर

Mon, 31 Aug 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
You will not get a cylinder if the five-year-old gas pipe is not replaced.
पराशर गैस सर्विस एजेंसी के 35 हजार उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर जारी किए निर्देश
विज्ञापन

एजेंसी की ओर से आगामी समय में अब घर-घर होगी जांच, कर्मचारियों को दी गई जिम्मेदारी
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पराशर गैस सर्विस एजेंसी के उपभोक्ताओं को अब पांच साल पुरानी गैस पाइप बदलवाना अनिवार्य होगा।
तय अवधि पूरी होने के बाद भी पाइप नहीं बदलवाने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एजेंसी प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। आगामी दिनों में कर्मचारी घर-घर पहुंचकर गैस चूल्हे, पाइप और कनेक्शन की जांच करेंगे।
पराशर गैस सर्विस एजेंसी के शहर के 11 वार्डों चौंतड़ा, हरदासपुरा, जुलाहकड़ी, सुराड़ा, सपड़ी, जनसाली, कसाकड़ा, हटनाला, चौगान, धड़ोग और सुल्तानपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 35 हजार घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को घर-द्वार तक सिलिंडर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। साथ ही एजेंसी की ओर से समय-समय पर गैस सिलिंडर, पाइप और रेगुलेटर के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

--
केस स्टडी
साहो क्षेत्र के उपभोक्ता रमेश कुमार ने बताया कि करीब तीन माह से उनका घरेलू गैस सिलिंडर बुक नहीं हो रहा था। एजेंसी में जानकारी लेने पर पता चला कि उन्होंने करीब 10 साल से गैस पाइप नहीं बदली थी। नई पाइप लगवाने के बाद ही सिलिंडर की बुकिंग हो सकी। ककियां निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह करीब 15 साल से बाजार से पाइप खरीदकर बदलवाते रहे। दो माह से सिलिंडर बुक नहीं होने पर एजेंसी से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें आईएसआई मार्क वाली सुरक्षा ऑरेंज रबर गैस पाइप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एजेंसी प्रबंधन के अनुसार समय के साथ गैस पाइप घिसने, उसमें दरार पड़ने या रिसाव होने की आशंका रहती है। ऐसे में पाइप को समय पर बदलना जरूरी है। इसका मुख्य उद्देश्य गैस रिसाव और आग की घटनाओं को रोककर उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


--एजेंसी के प्रबंधक राजमल ने बताया कि पांच साल की अवधि पूरी कर चुके कनेक्शनों की जांच शुरू की जा रही है। कर्मचारी घर-घर जाकर गैस चूल्हे, पाइप और कनेक्शन की स्थिति जांचेंगे। पुरानी पाइप मिलने पर उसे बदलवाना होगा। सभी 35 हजार उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed