फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   You will have to pay Rs 300 more for Balan, now it will cost Rs 885 instead of Rs 585.

Chamba News: बालन के लिए 300 रुपये अधिक चुकाने होंगे, अब 585 के जगह 885 रुपये लगेंगे

Mon, 25 Dec 2023 10:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
You will have to pay Rs 300 more for Balan, now it will cost Rs 885 instead of Rs 585.
भरमौर(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के बाशिंदों को बालन (जलाने के लिए लकड़ी) के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम चुकता करने होंगे। बालन के दाम में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर अब ग्रामीणों ने भी सवाल उठाने आरंभ कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों में जनजातीय क्षेत्र भरमौर में कड़ाके की ठंड पड़ती है। बावजूद इसके सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान को बंद कर दिए जाने से अब ग्रामीणों को जलाने के लिए बालन खरीदने के लिए अधिक शुल्क अदा करना पड़ेगा। जिस कारण ग्रामीणों में सरकार और कारपोरेशन प्रबंधन के प्रति काफी रोष है।
विज्ञापन

वन विभाग से जानकारी अनुसार वन विभाग की ओर से 125 क्विंटल बालन संबंधी डिमांड वन निगम को दी गई है। इसके तहत आगामी एक या दो दिनों में भरमौर में बालन पहुंचेंगी। सूत्र खुलासा करते है कि भरमौर में आग सेंकने समेत अन्य कार्यों के लिए ग्रामीण वन डिपो से ही बालन खरीदते हैं। पूर्व में बालन प्रति क्विंटल 585 रुपये मिलती रही है। जो कि इस वर्ष अब 885 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी। बालन के प्रति क्विंटल 300 रुपये बढ़ना ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है। जिले के जंगलों में लाखों-करोड़ों की वन संपदा धू-धूल जलती रहती है। उसे संग्रहित कर लोगों को प्रदान करने के बजाए ग्रामीणों को मिलने वाली बालन के दाम बढ़ा कर उनपर बोझ बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन


वन रेंज अधिकारी तपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 125 क्विंटल बालन की डिमांड दी जा चुकी हैं। जो कि, एक-दो दिन में भरमौर पहुंच जाएंगी। सरकार के निर्देशानुसार ही बालन के दाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed