{"_id":"645fc133fe286fc1790d8639","slug":"yellow-paw-will-run-on-45-occupations-on-nh-chamba-news-c-19-1-151600-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एनएच पर 45 कब्जों पर चलेगा पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एनएच पर 45 कब्जों पर चलेगा पीला पंजा
Sat, 13 May 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 13 May 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर नैनीखड्ड समेत आसपास के 45 कब्जों पर पीला पंजा चलेगा। प्रबंधन की ओर से कब्जाधारियों को दी गई मियाद पूरी होने पर प्रबंधन की ओर से यह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कई कब्जाधारी अपने स्तर पर ही कब्जों को हटाने में जुट गए हैं।
गौर रहे कि भरमौर-पठानकोट हाईवे के विस्तारीकरण को लेकर प्रबंधन ने जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की। इसके उपरांत जिला प्रशासन के आदेशानुसार राजस्व और पुलिस प्रबंधन के सहयोग से प्रबंधन ने हाईवे के तहत आती जमीन की निशानदेही करवाई। निशानदेही होने के बाद कब्जाधारियों को अपने कब्जे स्वयं हटाने या पीछे हटने को लेकर प्रबंधन ने नोटिस जारी किए। इन नोटिसों को कब्जाधारियों ने हल्के में लिया। बीते दिनों नैनीखड्ड में एनएचपीसी प्रबंधन की ओर से बनाए गए सुलभ शौचालय को पीले पंजे से गिराया गया। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए कब्जाधारियों ने प्रबंधन से एक दिन की मोहलत मांगी। प्रबंधन ने कब्जाधारियों को स्वयं कब्जे हटाने के लिए मोहलत दे दी। इसके बाद दो अवकाश आने से अब प्रबंधन सोमवार को अपनी कार्रवाई को अमल में लाएगा।
एनएच प्रबंधन ने सहायक अभियंता नीतेश कौंडल ने बताया कि नैनीखड्ड में 45 कब्जे हटाए जाने हैं। सोमवार को हाईवे से न हटने वाले कब्जाधारियों के कब्जों पर पीला पंजा चलाया जाएगा।