फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Received *langar* at the Thirot festival, but there was no place to sit.

Chamba News: थिरोट उत्सव में लंगर मिला, बैठने की जगह नहीं

Sun, 20 Sep 2026 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 20 Sep 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Received *langar* at the Thirot festival, but there was no place to sit.
खुले आसमान के नीचे लंगर ग्रहण करने को मजबूर हुए श्रद्धालु, दूरदराज से पहुंचे लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

पर्याप्त बैठक व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी, युवक मंडल ने अगली बार सुधार का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। चायत पुर्थी के थांदल गांव में शनिवार को आयोजित ऐतिहासिक थिरोट उत्सव में श्रद्धालुओं को बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
उत्सव में पांगी के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा दूरदराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। आयोजन के दौरान लंगर की व्यवस्था की गई, लेकिन श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसके चलते कई श्रद्धालुओं को खुले आसमान के नीचे बैठकर लंगर ग्रहण करना पड़ा। इससे विशेषकर दूरदराज से पहुंचे लोगों को दिक्कतें पेश आईं। श्रद्धालुओं ने कहा कि लंगर की व्यवस्था ठीक थी, लेकिन बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने से परेशानी हुई। उनका कहना था कि धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, इसलिए लंगर के साथ बैठने की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकृत युवक मंडल थांदल के प्रधान काली दास शर्मा और सचिव देवराज ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था में रही कमी को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के साथ बैठने की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भविष्य में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed