{"_id":"6ab009a997b916014c0f63ce","slug":"ambulance-caused-delay-company-in-charge-summoned-chamba-news-c-88-1-ssml1006-197398-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एंबुलेंस ने कराई देरी, अब कंपनी प्रभारी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एंबुलेंस ने कराई देरी, अब कंपनी प्रभारी तलब
Sun, 20 Sep 2026 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला को समय पर सेवा न मिलने की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मांगा जवाब
एमएस कार्यालय में पेश होकर बताना होगा देरी का कारण, एंबुलेंस सेवा को लेकर पहले भी आई हैं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। घायल महिला को समय पर एंबुलेंस न मिलने का मामला अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के संज्ञान में पहुंच गया है। शिकायत सामने आने के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने संबंधित एंबुलेंस प्रदाता कंपनी के प्रभारी को कार्यालय में तलब किया है।
प्रभारी को मामले से जुड़ी जानकारी देने और एंबुलेंस सेवा में हुई देरी का कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि घायल महिला को अस्पताल से एंबुलेंस के माध्यम से ले जाने में देरी हुई थी। इसके बाद मामले को लेकर शिकायत की गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित कंपनी से स्पष्टीकरण लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब कंपनी प्रभारी के जवाब के बाद ही देरी के वास्तविक कारण सामने आएंगे।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एंबुलेंस समय पर उपलब्ध न होने को लेकर मरीजों और तीमारदारों की ओर से पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में ताजा मामले ने एक बार फिर एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक ने कंपनी प्रभारी को एमएस कार्यालय में उपस्थित होकर मामले की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधन की ओर से कंपनी के स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।