फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Yashasvi won the poster competition, while Damini excelled in the speech contest.

Chamba News: पोस्टर में यशस्वी, भाषण में दामिनी ने मारी बाजी

Sun, 27 Sep 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 27 Sep 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Yashasvi won the poster competition, while Damini excelled in the speech contest.
पर्यटन सप्ताह में विद्यार्थियों ने जानी चंबा की विरासत, क्विज और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी दिखाया हुनर
विज्ञापन

हेरिटेज वॉक, स्वच्छता अभियान और विभिन्न ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों के भ्रमण से समझी पर्यटन की संभावनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के बी-वॉक विभाग, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) और एडुब्रिज लर्निंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस सप्ताह का रविवार को समापन हुआ।
समापन समारोह में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि पर्यटन सांस्कृतिक धरोहर, इतिहास और प्राकृतिक संपदा को समझने और संरक्षित करने का माध्यम है।
विज्ञापन

सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने चंबा की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को करीब से जाना। पहले दिन अखंड चंडी महल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद भूरि सिंह जल विद्युत परियोजना, सूही माता, चामुंडा, लक्ष्मी नारायण और चंपावती मंदिर का भ्रमण करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईक्यूएसी निदेशक प्रो. डॉ. चमन ने विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पर्यटन का पुनर्रूपांकन’ पर जानकारी दी।
अंतिम दो दिनों में क्विज, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। प्रश्नोत्तरी में रयान, कीर्ति, खुशी और सुरेश प्रथम तथा आदित्य व दानिश द्वितीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में दामिनी प्रथम और सूरज कुमार द्वितीय रहे। पोस्टर मेकिंग में यशस्वी प्रथम और जीवन कुमार द्वितीय रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुति में मोहित व सूरज प्रथम तथा ट्विंकल द्वितीय रहीं। कार्यक्रम में बी-वॉक के प्रशिक्षक कैलाश मनहास, चंदन चौना, अभिषेक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed