फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   X-ray facility will be available soon in Bharmour and Holi

चम्बा: भरमौर और होली में जल्द मिलेगी एक्सरे सुविधा

Sat, 18 Feb 2023 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
X-ray facility will be available soon in Bharmour and Holi
सिविल अस्पताल भरमौर और सीएचसी होली में लगेंगी मशीनें
विज्ञापन

भरमौर की 29 पंचायतों के लोगों को मिलेगी बेहतर एक्सरे सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 29 पंचायतों के लोगों को अब एक्सरे करवाने के लिए 60 किलोमीटर दूर चंबा नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल भरमौर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में नई एक्सरे मशीनें लगाने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। पिछले कई सालों से यहां एक्सरे नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज या निजी लैबों का रुख करना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज जाने पर एक्सरे के लिए उन्हें भीड़ में घंटों इंतजार करना पड़ता था। इसके अलावा निजी लैबों में महंगे दाम चुकाकर एक्सरे करवाने पड़ते थे। यह समस्या हाल ही में चुनाव जीतकर विधायक बने डॉक्टर जनक राज के सामने आई तो उन्होंने तुरंत इस समस्या को लेकर स्वास्थ्य निदेशक के ध्यान में लाया और भरमौर सहित होली के लिए एक्सरे मशीनों की डिमांड रखी। उनके प्रयासों के चलते विभाग ने भरमौर और होली के लिए एक्सरे मशीनें स्वीकृत कर दी हैं।
कुछ दिन में ये मशीनें भरमौर और होली में पहुंच सकती हैं। नई तकनीक वाली एक्सरे मशीनें लगने से मरीजों के एक्सरे भी आधुनिक तरीके से होंगे। हंसराज, कमल कुमार, चंद राम, सुरेश कुमार और मनोज कुमार ने विभाग से मांग की है कि जल्द इन मशीनों को स्थापित किया जाए। भरमौर विस क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि भरमौर और होली में एक्सरे मशीनें काफी जरूरी थीं। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारी से बात की थी। इसके लिए उन्होंने विभाग का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से एक्सरे मशीनों को स्थापित करने की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द नई एक्सरे मशीनें भरमौर और होली में स्थापित कर दी जाएंगी। -डॉ. अंकित शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed