फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wrestling moves clash in the Churhadi arena; Abbas and Rafi emerge victorious.

Chamba News: चुरहाड़ी के अखाड़े में चला दांव का जोर, अब्बास-रफी ने मारी बाजी

Sun, 27 Sep 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 27 Sep 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Wrestling moves clash in the Churhadi arena; Abbas and Rafi emerge victorious.
बड़ी माली मलेरकोटला के अब्बास के नाम, छोटी माली चंबा के रफी ने जीती; पांच राज्यों से पहुंचे पहलवान
विज्ञापन

कुश्ती के रोमांच पर तालियों से गूंजता रहा मैदान, डॉ. विपिन ठाकुर ने अखाड़े को दिए 31 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। चुरहाड़ी की छिंज में इस बार अखाड़े ने सिर्फ कुश्ती नहीं, बल्कि दमखम और दांव-पेच की पूरी कहानी सुनाई। हिमाचल के साथ दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से पहुंचे पहलवानों ने मुकाबलों में जोर आजमाया।
अखाड़े में जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़े, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। बड़ी माली में अब्बास मलेरकोटला ने बाजी मार ली, जबकि छोटी माली रफी चंबा के नाम रही।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में मेले में शिरकत की। मेला समिति अध्यक्ष विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, सचिव राकेश ठाकुर और सलाहकार रवि ठाकुर सहित सदस्यों ने उनका स्वागत किया। डॉ. ठाकुर ने अखाड़े में पहलवानों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चुरहाड़ी में कुश्ती अखाड़ा चला रहे अजय ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांवों में पारंपरिक कुश्ती को जीवित रखने और युवाओं को खेलों से जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मेला समिति को 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भी दी।

डॉ. ठाकुर ने कहा कि छिंज जैसे आयोजन ग्रामीण खेल संस्कृति और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। इससे ग्रामीणों में आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। मेले में ग्राम पंचायत बाथरी के प्रधान ओम प्रकाश, उपप्रधान विनोद ठाकुर, मलूड़ा पंचायत के उपप्रधान पंकज बेरी, पूर्व प्रधान प्रकाश टंडन, पूर्व उपप्रधान अनिल चौबियाल और विद्युत विभाग के एसडीओ मनोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed