फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Work on construction of taxi stand in Saho is suspended

Chamba News: साहो में टैक्सी स्टैंड बनाने का कार्य लटका

Tue, 25 Mar 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Work on construction of taxi stand in Saho is suspended
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत साहो, रजिंडू, परौथा, कीड़ी, सराहण, अठलुई, गुवाड़, पल्यूर और कुरैणा के केंद्रबिंदु साहो में टैक्सी स्टैंड बनाने का कार्य फाइलों में ही दफन है। वर्ष 2010 से ग्रामीण टैक्सी स्टैंड का मुद्दा उठाते आ रहे हैं। सर्वप्रथम बस स्टैंड में दूसरी मंजिल पर टैक्सी स्टैंड और पहली मंजिल में बस स्टैंड निर्मित होना था लेकिन, ये योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन के ध्यान में मामला लाने पर मराल को टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए चिह्नित किया लेकिन, वन विभाग की जमीन होने के चलते टैक्सी स्टैंड की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। इसका खामियाजा चंद्रशेखर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं समेत स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2017 में जिला प्रशासन के समक्ष टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग रखी गई। टैक्सी स्टैंड के लिए जगह भी चिह्नित की थी। बावजूद इसके आज दिन तक इस मसले का हल नहीं हो सका।
विज्ञापन

साहिब सिंह, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत साहो।
टैक्सी स्टैंड बनाने का मामला काफी समय से अटका हुआ है। साहो केंद्रबिंदु होने के कारण चारों तरफ से यहां वाहन एकत्रित होते हैं। साहो बस अड्डे पर कई बार हादसे से भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य ठाकुर, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत साहो।
साहो बस अड्डे के समीप टैक्सी स्टैंड बनना अति आवश्यक है। यहां लगने वाले विभिन्न मेलों के दौरान राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाहरी क्षेत्रों से ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वाहनों को पार्क करने में दिक्कत होती है।
जोगिंद्र सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत रजिंडू।
साहो में टैक्सी स्टैंड का मामला कई वर्ष पुराना है। हालांकि, इसके लिए सरकार की ओर से जगह भी चिह्नित कर सी गई है। अभी फॉरेस्ट क्लीयरेंस बाकी है। सरकार के ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द इस पर कार्रवाई करने की उम्मीद है।

पूजा शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत साहो।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के लिए मांग पहुंची है। जमीन चिह्नित होने और वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद ही इसका प्रस्ताव बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed