Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wordsworth House emerged as the champion at the Dalhousie Hilltop School athletic meet.

Chamba News: डलहौजी हिलटॉप स्कूल की एथलेटिक मीट में वर्ड्सवर्थ सदन बना चैंपियन

Fri, 06 Nov 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Wordsworth House emerged as the champion at the Dalhousie Hilltop School athletic meet.
इरफान अली, एहतेशाम और माही शर्मा ने विभिन्न स्पर्धाओं में मारी बाजी
विज्ञापन

चार सदनों के बीच हुआ मुकाबला, जेवलिन थ्रो में भी तक विद्यार्थियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी हिलटॉप स्कूल की वार्षिक एथलेटिक मीट में वर्ड्सवर्थ सदन ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शेक्सपियर, डिकेन्स, कीट्स और वर्ड्सवर्थ सदन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
मीट में 25, 50 और 400 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, जेवलिन थ्रो, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो के मुकाबले करवाए गए। तीन टांगों वाली दौड़ और जलेबी रेस ने भी खूब उत्साह बढ़ाया। सीनियर बॉयज वर्ग में इरफान अली, जूनियर बॉयज में एहतेशाम और छात्राओं की श्रेणी में माही शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यालय की अध्यक्ष डॉ. पूनम धवन ने विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय का उद्देश्य खेलों के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी क्षमता दिखाने वाला प्रत्येक विद्यार्थी विजेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed