{"_id":"574c2c894f1c1b7a281095bf","slug":"wood-capture-in-tisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा में वन विभाग की टीम ने पकड़े देवदार के आठ स्लीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसा में वन विभाग की टीम ने पकड़े देवदार के आठ स्लीपर
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Mon, 30 May 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा में कालोनी मोड़ के पास नाके के दौरान वन विभाग की टीम ने देवदार के आठ स्लीपर पकड़े हैं। स्लीपर लेकर आ रहे आरोपी वन विभाग की टीम के चंगुल से भाग निकले। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम कार्रवाई की। तीसा में लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग मुस्तैदी दिखा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुुसार रविवार रात समय करीब आठ बजे आठ लोग देवदार के स्लीपर लेकर जा रहे थे। उसी दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तभी आरोपी स्लीपर सड़क पर फेंक कर झाड़ियों के बीच भाग गए। वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन काबू नहीं कर पाई। वन विभाग ने स्लीपर को अपने कब्जे में लेकर उपरोक्त लोगों को तलाशने का कार्य शुरू कर दिया है। उधर, वनपाल महिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि आठ देवदार के स्लीपर पकड़े हैं लेकिन स्लीपर लेकर आ रहे लोग वहां से भाग निकले। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीसा में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी करने वालों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जो कि विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर लकड़ी की तस्करी करने वालों को पकड़ने का काम रही है।
चंबा में थम नहीं रहा अवैध कटान
तीसा के कॉलोनी मोड़ पर देवदार के स्लीपर पकड़े जाने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। चंबा वन मंत्री का गृह जिला है और यहां सबसे ज्यादा अवैध कटान के मामले सामने आते रहे हैं। जिनमें से एलमी वन कटान में वन विभाग के कई अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है। इसके बावजूद देवदार स्लीपर की सरेआम तस्करी ने इशारा कर दिया है कि अभी तक अवैध कटान पर अंकुश नहीं लग पाया है।