फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   wood capture in tisa

तीसा में वन विभाग की टीम ने पकड़े देवदार के आठ स्लीपर

Mon, 30 May 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Mon, 30 May 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
तीसा में कालोनी मोड़ के पास नाके के दौरान वन विभाग की टीम ने देवदार के आठ स्लीपर पकड़े हैं। स्लीपर लेकर आ रहे आरोपी वन विभाग की टीम के चंगुल से भाग निकले। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम कार्रवाई की। तीसा में लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग मुस्तैदी दिखा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुुसार रविवार रात समय करीब आठ बजे आठ लोग देवदार के स्लीपर लेकर जा रहे थे। उसी दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तभी आरोपी स्लीपर सड़क पर फेंक कर झाड़ियों के बीच भाग गए। वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन काबू नहीं कर पाई। वन विभाग ने स्लीपर को अपने कब्जे में लेकर उपरोक्त लोगों को तलाशने का कार्य शुरू कर दिया है। उधर, वनपाल महिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि आठ देवदार के स्लीपर पकड़े हैं लेकिन स्लीपर लेकर आ रहे लोग वहां से भाग निकले। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीसा में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी करने वालों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जो कि विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर लकड़ी की तस्करी करने वालों को पकड़ने का काम रही है।
विज्ञापन


चंबा में थम नहीं रहा अवैध कटान
तीसा के कॉलोनी मोड़ पर देवदार के स्लीपर पकड़े जाने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। चंबा वन मंत्री का गृह जिला है और यहां सबसे ज्यादा अवैध कटान के मामले सामने आते रहे हैं। जिनमें से एलमी वन कटान में वन विभाग के कई अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है। इसके बावजूद देवदार स्लीपर की सरेआम तस्करी ने इशारा कर दिया है कि अभी तक अवैध कटान पर अंकुश नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed