फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women taking charge of farming; 250 female farmers honored

Chamba News: खेती की कमान संभाल रहीं महिलाएं, 250 महिला किसानों को मिला सम्मान

Thu, 15 Oct 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Oct 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Women taking charge of farming; 250 female farmers honored
अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर सलूणी में महिला किसान दिवस
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाएं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खेतों में पसीना बहाकर फसल उगाने से लेकर परिवार की खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने तक महिला किसान अहम भूमिका निभा रही हैं।
कृषि क्षेत्र में उनके इसी योगदान को पहचान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सलूणी में महिला किसान दिवस मनाया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (एटीएमए) चंबा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 महिला किसानों ने भाग लिया। इस दौरान प्राकृतिक खेती और कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिला किसानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद चंबा की अध्यक्ष रेखा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. धर्मिंदर, वैज्ञानिक डॉ. जया, एटीएमए चंबा की उप परियोजना निदेशक डॉ. शिवानी राणा, मैहला के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. पवन सैनी और खंड विकास अधिकारी कार्यालय की मिशन कोऑर्डिनेटर अंकिता ठाकुर सहित पशुपालन और बागवानी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. विकास कपूर ने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला किसानों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत को पहचान और उचित प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। डॉ. शिवानी राणा ने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित कृषि पद्धतियां खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों का उत्साह बढ़ाने के साथ अन्य किसानों को भी टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed