फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women set up stalls of Siddu and Babru

Chamba News: महिलाओं ने लगाए सिड्डू और बबरू के स्टॉल

Tue, 09 Sep 2025 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 09 Sep 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Women set up stalls of Siddu and Babru
चंबा। नगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और चंबा की पारंपरिक व्यंजनों की पहचान को बढ़ावा देना है। स्टॉलों पर सिड्डू, बबरू और अन्य देसी व्यंजन खास आकर्षण का केंद्र बने रहे। राहगीर और नगर परिषद परिसर में आने वाले लोग इन व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए रुकते रहे और महिलाओं की प्रदर्शनी की सराहना करते रहे।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह की सदस्य रजिंद्र देवी, निर्मला देवी, मीना देवी और कामनी देवी ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें सोमवार और मंगलवार को स्टॉल लगाने की अनुमति दी है। हालांकि, बीते दिनों बारिश के चलते स्टॉल नहीं लग पाए थे, लेकिन अब मौसम खुलने के साथ वे नियमित रूप से व्यंजनों के स्टॉल लगाएंगी। महिलाओं का कहना है कि इस तरह के अवसर न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका देते हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और खानपान को भी नई पहचान मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed