फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   women fraud in chamba bakloh

गिफ्ट का लालच देकर अज्ञात महिलाओं ने उड़ाए सोने के आभूषण

Wed, 26 Feb 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
women fraud in chamba bakloh
चंबा। बकलोह क्षेत्र में दो अज्ञात महिलाओं ने इनाम का लालच देकर एक महिला के सोने के आभूषण उड़ा लिए हैं। आरोपी महिलाओं ने उसे सोने के आभूषणों के डिजाइन दिखाने के बदले में 30 हजार रुपये देने का लालच दिया था।
विज्ञापन

इसी प्रलोभन के चक्कर में महिला ने सोने के आभूषण उन्हें दे दिए। आभूषण लेने के बाद बाद महिलाएं वापस उसके गांव नहीं लौटी और न ही उसे कोई धनराशि मिली। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही संभावित क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 20 फरवरी को उसके घर में दो अज्ञात महिलाएं आईं। दोनों महिलाओं ने शिकायतकर्ता को कहा कि वह अपनी पहनी हुई चांदी की अंगूठी हमें दे दे और इसका डिजाइन कंपनी को पसंद आता है, तो इस अंगूठी के साथ कुछ गिफ्ट मिल सकता है। इस पर शिकायकर्ता ने अपनी पहनी हुई चांदी की अंगूठी महिलाओं को दे दी। अगले दिन वह दोनों महिलाएं फिर से शिकायतकर्ता के घर गईं और उसकी अंगूठी 500 रुपये गिफ्ट के साथ वापिस कर दी। इसके बाद वह सोने की अंगूठी लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सोने की अंगूठी के साथ एक हजार रुपये गिफ्ट के रूप में महिला को दिए। इससे दोनों महिलाओं ने उक्त महिला का भरोसा जीत लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने शिकायतकर्ता से अपने सोने के आभूषण उन्हें देने को कहा और कहा कि उसके आभूषणों के डिजाइन अगर कंपनी को पसंद आते हैं, तो उन्हें तीस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। तीस हजार के लालच में महिला ने अपने सोने के आभूषण अज्ञात महिला को दे दिए। महिलाएं उन आभूषणों को लेकर फरार हो गई। इसके बाद उनका कोई अतापता नहीं है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बकलोह चौकी में एक महिला ने सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। आभूषण ठगी से चुराने वाली महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed