फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   women deadbody found in chamba

दो दिनों से लापता महिला का खड्ड में मिला शव

Sat, 02 Nov 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
women deadbody found in chamba
चंबा। दो दिन से लापता महिला का शव खड्ड से बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान निशा देवी पत्नी राकेश शर्मा निवासी गांव पड़के डाकघर सदवां तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। वह पिछले कुछ समय से चंबा में ही रह रही थी। 31 अक्तूबर को वह तुंदाह से चंबा के लिए गई थी। मगर यहां से अचानक लापता हो गई। शुक्रवार को तुंदाह के पास खड्ड में उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके साथ महिला के परिजनों को भी इसकी सूचना दी। शनिवार को महिला के परिजन चंबा पहुंचे। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसा रास्ते पर पांव फिसलने की वजह से बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया है। परिजनों ने भी महिला की मौत पर किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खड्ड में महिला का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed