फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women arrived with children in their arms hoping to become ASHA workers.

Chamba News: बच्चों को गोद में उठाए आशा वर्कर बनने की उम्मीद लिए पहुंचीं महिलाएं

Mon, 15 Dec 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women arrived with children in their arms hoping to become ASHA workers.
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में आशा कार्यकर्ताओं के पद के लिए सोमवार को सैकड़ों महिलाएं साक्षात्कार देने पहुंचीं। कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर बीएमओ कार्यालय सलूणी पहुंचीं। खंड स्वास्थ्य अधिकारी सुनील ककड़ ने बताया कि विकास खंड सलूणी की 15 पंचायतों के 15 गांवों में आशा वर्कर तैनात की जाएंगी। चयन प्रक्रिया में सभी पंचायतों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बणतंर, आयल, सेरी, भलेई, ओहरा, कधंवारा, सालवां, दरेकड़ी, भड़ेला, मांझली पुखरी, लिग्गा, डियूर और खरोठी-दिघाई की महिलाएं उपस्थित रहीं। साक्षात्कार प्रक्रिया खंड स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सलूणी में आयोजित की गई। प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान बीडीओ सलूणी कनवर सिंह और सीडीपीओ आरआर भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed