{"_id":"65243600fa61b10ee50bee16","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-mugla-chamba-news-c-88-1-ssml1006-9456-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मुगला में महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मुगला में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 09 Oct 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद के हरदासपुरा वार्ड के मुगला मोहल्ला में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन माना जा रहा है।
पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी। फिलहाल, अभी तक इस मामले में किसी प्रकार का कोई शक या आरोप नहीं लगे हैं। इसके चलते इस मामले में किसी के खिलाफ भी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। यह भी हो सकता है कि महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया हो। फिलहाल, पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। संवाद