फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman dies after falling while cutting grass

Chamba News: घास काटने जा रही महिला की गिरने से मौत

Wed, 04 Feb 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling while cutting grass
चंबा। पुलिस थाना खैरी के तहत आते गांव नागौड़ में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान पानो देवी पत्नी डिब्रू राम निवासी गांव नागौड़ डाकघर और तहसील सलूणी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पानो देवी रोजमर्रा की तरह अपने पशुओं के लिए घास काटने गई थीं। इस दौरान पैर फिसलने से वह गिर गई। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हो सका और मंगलवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed