{"_id":"69eba73e022799209b02dddc","slug":"woman-carrying-bricks-allegedly-has-her-head-smashed-with-a-stick-chamba-news-c-88-1-ssml1004-181466-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ईंटें ढो रही महिला का लाठी से सिर फोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ईंटें ढो रही महिला का लाठी से सिर फोड़ने का आरोप
Fri, 24 Apr 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने दी शिकायत, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर बस स्टैंड में ईंटें ढो रही महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने हाथ में पकड़ी लाठी से महिला का सिर फोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि नशे में धुत आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज भी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुमना पत्नी बलदेव निवासी भरमौर ने बताया कि उनका विवाह लगभग 15 वर्ष पहले हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। उनपति पति लकवा से पीड़ित है। वीरवार शाम को भरमौर के पुराने बस स्टैंड पर ईंटें ढो रही थीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे ओम प्रकाश निवासी साहू शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। रोकने पर आरोपी ने तैश में आकर हाथ में पकड़ी लाठी से उन पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर और गर्दन में चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।