फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   without tender gives safai contract

नगर परिषद चंबा में अब बिना टेंडर सफाई का ठेका देने पर बवाल

Thu, 02 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Thu, 02 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा में चोर दरवाजे से सफाई का ठेका देने पर एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है। पहली जून से शहर के चार वार्डों सुराड़ा, चौंतड़ा, हटनाला व जनसाली में सफाई की जिम्मेदारी दो नए ठेकेदारों को सौंपी गई है। लेकिन इससे पूर्व आम सहमति न बनाने और हाउस में कोई चर्चा न होने पर कई वार्ड पार्षद नाराज हो गए हैं और इस मामले को विजिलेंस तक ले जाने की बात कही है।

विज्ञापन


जिन दो लोगों को सफाई का ठेका मिला है उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष के बेहद करीबियों में गिना जाता है और यही वजह इस पूरे फसाद की जड़ है। फिलहाल, नगर परिषद ने इन चारों वार्डों की सफाई का जिम्मा एक महीने के लिए वैकल्पिक तौर पर दिया है। जिसके एवज में नगर परिषद दोनों ठेकेदारों को 60-60 हजार रुपये की धनराशि प्रतिमाह प्रदान करेगी। एक महीने के बाद सफाई के इस ठेके की ई-टेंडरिंग होगी। इस बीच जो भी फर्म जायज दाम भरेगी आगामी एक साल के लिए चंबा शहर की सफाई का जिम्मा उसी फर्म को दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था पर टेंडर बुलाए थे लेकिन ऐन मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ने टेंडर पर आपत्ति जताकर इन्हें स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद हाउस की बैठक बुलाई गई और इसमें मतदान के माध्यम से टेंडर रद्द करने का फैसला ले लिया। जिसके बाद अब जून महीने में अचानक दो ठेकेदारों को बिना टेंडर बुलाए काम सौंप देने से नगर परिषद चंबा एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ठेकेदार ने अचानक छोड़ दिया काम : नीलम नैय्यर  
नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर का कहना है कि सुराड़ा, चौंतड़ा, हटनाला और जनसाली वार्ड में सफाई ठेकेदार ने अचानक काम छोड़ दिया और नए टेंडर अभी नहीं हुए हैं। यदि नगर परिषद नए लोगों को काम नहीं देती तो ई-टेंडरिंग तक शहर के चारों वार्ड कचरे के ढेर में बदल जाते। ऐसे में नगर परिषद को जवाब देना मुश्किल हो जाता।

विजिलेंस जांच की मांग करूंगी : अंजलि
चौगान वार्ड की पार्षद अंजलि मल्होत्रा का कहना है कि गलत ढंग से सफाई का ठेका अपने चहेतों को सौंपा गया है। यदि एक सप्ताह के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट नहीं की तो वे इसके खिलाफ विजिलेंस जांच की मांग करेंगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में गोलमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


काम छोड़ने के लिए बनाया गया दबाव : पाठक
चारों वार्ड के पूर्व सफाई ठेकेदार सुबोध पाठक का कहना है कि उन पर काम छोड़ने का दबाव बनाया गया था। उन्होंने अपनी मर्जी से सफाई का काम नहीं छोड़ा। बल्कि नगर परिषद अध्यक्ष ने उन्हें बुलाया था जहां उन्होंने रेट बढ़ाने की बात कही। चंबा के तीन यूनिट हैं जिसमें दो अन्य यूनिट में 1 लाख 67 हजार व 1 लाख 64 हजार में सफाई हो रही है। उनके पास चार वार्ड 1 लाख बीस हजार में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed